रंगदारी को ले युवक को मारा चाकू
Updated at : 09 Nov 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के पास गुरुवार की रात चाकू मारकर एक युवक को घायल कर दिया गया. घायल की पहचान स्थानीय वार्ड नंबर 24 निवासी रणधीर कापड़ के रूप में की गयी है. पीड़ित युवक ने सदर अस्पताल में मेहसौल ओपी पुलिस को अपने बयान में बताया है कि […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के पास गुरुवार की रात चाकू मारकर एक युवक को घायल कर दिया गया. घायल की पहचान स्थानीय वार्ड नंबर 24 निवासी रणधीर कापड़ के रूप में की गयी है.
पीड़ित युवक ने सदर अस्पताल में मेहसौल ओपी पुलिस को अपने बयान में बताया है कि सुप्पी थाना क्षेत्र के गमहरीया निवासी ललित सिंह के पुत्र उज्जवल कुमार अक्सर उसे रंगदारी में हर माह 40 हजार रुपये की मांग करता है. वह उसे अधिक रुपया कमाने की बात कहकर तंग करता रहता है. घटना की रात तकरीबन 9.30 बजे वह रेलवे स्टेशन से सरकारी बस स्टैंड के रास्ता से शहर में सीओ गली स्थित अपने घर जा रहा था.
इसी दौरान रास्ते में उसे रोककर उज्जवल उससे रंगदारी के रूप में 40 हजार रुपये मांगने लगा. इंकार करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया. दर्द से चीखने पर गश्ती में तैनात जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर मेहसौल ओपी पुलिस के हवाले कर दिया. मेहसौल ओपी प्रभारी मो रजा अहमद ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




