किसान समेत दो घरों से पांच लाख की डकैती
Updated at : 10 May 2019 2:27 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध करने पर गृहस्वामी की पुत्री को किया जख्मी शादी की तैयारी में जुटा था पूरा परिवार सोनबरसा(सीतामढ़ी) :थाना क्षेत्र के इंदरवा पंचायत के सहोरवा गांव में बुधवार की रात सशस्त्र डकैतों ने किसान मिश्रीलाल साह व भाई लालबाबू साह के घर धावा बोलकर नगदी, जेवरात, कीमती कपड़ा, मोबाइल, एलइडी टीवी समेत लगभग पांच लाख […]
विज्ञापन
विरोध करने पर गृहस्वामी की पुत्री को किया जख्मी
शादी की तैयारी में जुटा था पूरा परिवार
सोनबरसा(सीतामढ़ी) :थाना क्षेत्र के इंदरवा पंचायत के सहोरवा गांव में बुधवार की रात सशस्त्र डकैतों ने किसान मिश्रीलाल साह व भाई लालबाबू साह के घर धावा बोलकर नगदी, जेवरात, कीमती कपड़ा, मोबाइल, एलइडी टीवी समेत लगभग पांच लाख की संपत्ति लूट ली.
विरोध करने पर गृहस्वामी मिश्रीलाल साह की पुत्री आरती कुमारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राकेश रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. डकैतों की संख्या 12 से 14 बतायी जा रही है, जो बंदूक, कुल्हाड़ी, डंडा व रॉड से लैस थे.
जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी मिश्रीलाल साह व उसके भाई लालबाबू साह का परिवार खाना खाकर गरमी की वजह से घर के कमरे का दरवाजा खोलकर छत पर सोये थे. रात्रि लगभग एक बजे डकैतों ने घर की घेराबंदी कर दी. तीन से चार डकैत मुख्य गेट का दरवाजा खोलकर कमरे में प्रवेश किया. कमरे में आरती सो रही थी. डकैतों के देखकर वह चिल्लाने लगी. इस पर एक डकैत ने उसके सिर पर डंडा दे मारा. बाद में कपड़ा से उसका मुंह बंद कर दिया.
गोदरेज खोलकर 10 हजार रुपया, पांच भर सोना व 20 भर चांदी का जेवरात, एलइडी टीवी व मोबाइल ले लिया. इसके बाद डकैतों का अगला निशाना लालबाबू साह का घर बना. वहां से 16 हजार नकद, सोना व चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान लूट लिया. लगभग आधा घंटा तक डकैत लूटपाट करते रहे.
इस दौरान दहशत से पास-पड़ोस के लोग घरों में दुबके रहे. पुलिस के आने की भनक पर सभी डकैत उत्तर व पूरब दिशा की ओर भाग निकले. बताते चले कि मिश्रीलाल साह की पुत्री आरती की दो जून को शादी तय है. शादी को लेकर हीं घर में नगदी, जेवरात व कपड़ा खरीदकर घर में रखा था. दो माह के भीतर गांव में डकैती की यह दूसरी घटना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि डकैतों की गिरफ्तारी को लेकर नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




