सीतामढ़ी में अपराधियों ने सरेराह युवक का गला रेता, मौत, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2022 4:07 PM
पूरे मामले पर डीएसपी रामाकांत ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
सीतामढ़ी. जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित माधवपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि बदमाशों ने घर से टहलने के लिए निकले शख्स का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गये. आनन-फानन में शख्स को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मृतक शख्स की पहचान माधवपुर गांव निवासी भरत झा के 21 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे कौशलेंद्र टहलने के लिए अपने घर से निकला था. खादी ग्राम उद्योग के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसका गला रेत दिया. वारदात को अंजाम देकर सभी अपराधी आराम से वहां से निकल गये.
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों उसे स्थानीय अस्पताल में ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक कौशलेंद्र नेपाल के मटिहानी में ज्योतिष शास्त्र की पढ़ाई कर रहा था. वह गांव में हुआ पूजा पाठ कराने का भी काम करता था.
ग्रामीणों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद तीन युवक बगीचे की ओर भागते दिखे थे. फिलहाल पुलिस ग्रामीणों के बयान के आधार पर अपराधियों के तलाश में जुट गयी है. पूरे मामले पर डीएसपी रामाकांत ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










