सीपीआई की बैठक में सरकार पर हमला, जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

Updated:
विज्ञापन
Sheikhpura News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheikhpura News : तेघड़ा नगर शाखा की बैठक में जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की बात कही.

विज्ञापन

Sheikhpura News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तेघड़ा नगर शाखा की बैठक सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित रामदेव राय के आवास पर आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता इरफान अहमद फकीमी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई जिला सचिव कॉमरेड प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां किसान, मजदूर और आम जनता के हितों के खिलाफ हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है और जनता की समस्याओं का समाधान करने में विफल साबित हो रही है.

15 जुलाई को जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी सीपीआई, आंदोलन का ऐलान

जिला सचिव ने बताया कि पार्टी की ओर से आगामी 15 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा. इसके तहत गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उन्हें संगठित कर संघर्ष को तेज किया जाएगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न जन मुद्दों को लेकर पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और पंचायत चुनाव की तैयारियों को भी गति दी जाएगी. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया गया. बैठक में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इनमें इरफान अहमद फकीमी, दुर्गा मांझी, शिवनारायण ठाकुर, अवधेश राय, रामेश्वर पासवान, सुभाष कुमार, राजेंद्र सिंह, युगल किशोर, ललित राय, शालिनी देवी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

Also Read : मिथिला पेंटिंग में चमक रहा बेगूसराय की बेटी का नाम, रंगों और रेखाओं से संस्कृति को दे रहीं नई पहचान, मोनी कुमारी की प्रेरक कहानी

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन