गिरिहिंडा पहाड़ स्थित मां चामुंडा मंदिर में सुविधाओं की कमी, कठिन चढ़ाई और सुविधाओं की कमी से भक्तों में नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

गिरिहिंडा पहाड़ स्थित मां चामुंडा मंदिर की तस्वीर

Sheikhpura News : श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच गिरिहिंडा पहाड़ मंदिर में व्यवस्था पर सवाल. ना सड़क ना पीने का पानी, व्यवस्था बेहाल. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

Sheikhpura News : गिरिहिंडा पहाड़ स्थित मां चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रतिदिन और विशेषकर रविवार को देखने को मिलती है. लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है, जिससे भक्तों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर तक पहुंचने के लिए उन्हें कठिन चढ़ाई का सामना करना पड़ता है.

मंदिर तक पहुंच मार्ग और पेयजल व्यवस्था की कमी से श्रद्धालु परेशान

वहीं रास्ते की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी झेलनी पड़ती है. मंदिर परिसर में पेयजल की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं होने से भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों और पुजारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही मंदिर परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी अपील की गई है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Also Read : बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026: छह परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती, 2106 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन