ePaper

शहीद की विधवा को पांच लाख

Updated at : 28 Apr 2017 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद की विधवा को पांच लाख

पहल: राज्य सरकार के द्वारा दी गयी सहायता राशि का चेक से किया भुगतान शेखपुरा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए सीआरपीएफ 74 बटालियन के जवान रंजीत यादव की शहादत को लेकर राज्य सरकार ने पांच लाख रुपए का आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दिया है. राज्य सरकार के द्वारा उपलब्ध कराये गये इस […]

विज्ञापन

पहल: राज्य सरकार के द्वारा दी गयी सहायता राशि का चेक से किया भुगतान

शेखपुरा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए सीआरपीएफ 74 बटालियन के जवान रंजीत यादव की शहादत को लेकर राज्य सरकार ने पांच लाख रुपए का आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दिया है. राज्य सरकार के द्वारा उपलब्ध कराये गये इस राशि को लेकर अरियरी बीडीओ परमानंद पंडित, अंचलाधिकारी अनुज कुमार के अलावे अन्य लोग मौजूद थे.
इस मौके पर अंचलाधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान की शहादत को लेकर राज्य सरकार के द्वारा आश्रितों की सहायता के लिए पांच लाख रुपये का लाभ दिया गया है.जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह तत्पर्यता दिखाते हुए लाभुक के आश्रितों को चेक के माध्यम से भुगतान कराया गया है. उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शेखपुरा जिले के फूलचोढ गांव निवासी रंजीत यादव तीन गोलियां खाकर शहीद हो गए थे.
उनका शव बुधवार की सुबह पैतृक गांव पहुंचा और कड़ी सुरक्षा और सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि आश्रित परिवार की सहायता के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्परता से काम करेगा. इसके साथ ही शहीद के स्मारक और द्वार निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल कदमी की जाएगी.
शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक
शेखपुरा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद फूलचोढ गांव के रंजीत यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि रंजीत की शहादत शेखपुरा के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर राज्य सरकार ने आश्रितों को आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये का चेक उपलब्ध करा दिया है. इसके बाद भी आश्रित परिवार को सरकार के द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले किसी भी लाभ में किसी तरह की परेशानी होगी तब उसमें उनका सहयोग किया जायेगा.
उन्होंने सीआरपीएफ के जवान रंजीत की शहादत में स्मारक और द्वार निर्माण की मांग को जायज करार देते हुए इसके निर्माण की दिशा में हर संभव प्रयास करने की बात कही. इस मौके पर विधायक शहीद के पिता इंद्रदेव यादव, मां मांगो देवी,दादी सातों देवी एवं विवाहिता सुनीता देवी के साथ उनके दोनों बच्चों से मिलकर ढाढस बंधाया. इस मौके पर विधायक के अलावा पूर्व मुखिया मो.सरफराज आलम,पूर्व मुखिया राजीव रंजन उर्फ गुरुजी, चोढ दरगाह की मुखिया कारी देवी,मुखिया आलोक कुमार, जदयू नेता ब्रह्मदेव कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, प्रकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
इस मौके पर बृहस्पतिवार की दोपहर पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे जदयू विधायक व नेताओं ने शहीद रंजीत को श्रद्धांजलि देते हुए गांव के युवाओं को भी देश की रक्षा के लिए सेना में बहाल होने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन