ePaper

पुल से टकराने से पिकअप सवार मरे तीन मजदूर घायल

Updated at : 20 Apr 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
पुल से टकराने से पिकअप सवार मरे तीन मजदूर घायल

पहले शव गायब करने की हुई कोशिश परिजनों के प्रयास से शव को किया गया जब्त शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के करिहो गांव से सटे रेलवे पुल में टकराने से पिकअप वैन पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मंगलवार देर शाम हुई इस […]

विज्ञापन

पहले शव गायब करने की हुई कोशिश

परिजनों के प्रयास से शव को किया गया जब्त
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के करिहो गांव से सटे रेलवे पुल में टकराने से पिकअप वैन पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मंगलवार देर शाम हुई इस घटना के दौरान बदमाशों ने शव को गायब करने की कोशिश की लेकिन देर रात शव को बरामद कर लिया गया. इस घटना में मटोखर गांव के विशुनदेव यादव का 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव व रामदेव मांझी के 25 वर्षीय पुत्र अजीत मांझी की मौत हो गयी. घायलों में साधु यादव, मनोज यादव एवं
पुल से टकराने…
मुकेश यादव शामिल हैं. पीड़ित परिजनों ने बताया कि मटोखर गांव के चारों युवक मजदूरी करने पिकअप वैन से गये थे. पिकअप वैन करिहो गांव के राजेश यादव का था, जो खुद ही चालक भी था. काम करने के लिए मजदूरों को साधु यादव नामक व्यक्ति ने बुलाया था जो इसी गाड़ी से होने वाले काम में पार्टनर भी था. लौटने के दौरान पिकअप वैन में भूसा भर लिया गया और मजदूर वैन की छत पर बैठ गये. रेलवे पुल के नीचे जब वाहन घुसने लगा तो ड्राइवर ने यह ध्यान नहीं दिया कि पुल की ऊंचाई ज्यादा नहीं है और छत पर बैठे लोग पूल से टकरा जायेंगे. बताया जाता है कि इस दौरान एक व्यक्ति ने कई बार आवाज भी लगायी, लेकिन ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया और गाड़ी को पुल के नीचे घुसा दिया. इससे छत पर बैठे चारों मजदूर पुल से टकरा गये. वैन की स्पीड तेज रहने के कारण अखिलेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि अजीत मांझी को मरा हुआ समझकर नदी के किनारे फेंक दिया गया. मुकेश यादव और मनोहर यादव को निजी अस्पताल में भरती कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे के खोजबीन के बाद घायल अजीत मांझी को ढूंढ कर सदर अस्पताल लाया, तब तक उसकी मौत गयी थी. घटना के बाद करिहो गांव के आरोपित ड्राइवर राजेश यादव तथा साधु यादव फरार हैं. इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन