ePaper

शराब व्यवसायियों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी

Updated at : 19 Apr 2017 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
शराब व्यवसायियों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी

प्रशासन ने किया घटना से इनकार बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार की देर शाम पुरानी बस स्टैंड के निकट शराब व्यवसाइयों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी की सूचना से आम जनता और प्रशासन के बीच घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. खुले तौर पर आम जनता जान जोखिम में डालने से बचने के लिए […]

विज्ञापन

प्रशासन ने किया घटना से इनकार

बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार की देर शाम पुरानी बस स्टैंड के निकट शराब व्यवसाइयों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी की सूचना से आम जनता और प्रशासन के बीच घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. खुले तौर पर आम जनता जान जोखिम में डालने से बचने के लिए प्रशासन के समक्ष कुछ भी बोलने में हिचकिचाती रही. न्यूज के प्रसारित होते ही हरकत में आये सब इंस्पेक्टर चमनलाल पिंगुआ के नेतृत्व में पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गयी, लेकिन साक्षी और गवाह के अभाव में घटना को सिरे से खारिज कर दिया. हालांकि कुछ लोगों ने बताया की अवैध शराब का धंधा जमकर फल फूल रहा है.
परंतु धंधेबाजों के बीच आपसी सामंजस्य का अभाव एवं प्रतिस्पर्धा के कारण अक्सर स्थिति हिंसक बन जाती है. बताते चलें की इसी प्रकार की एक घटना में विगत एक डेढ़ माह पूर्व एक युवक की लाश एस केआर कॉलेज खेल मैदान लावारिस अवस्था में बरामद हुई थी, जिसका संबंध भी अवैध शराब व्यवसाय से ही जुड़ा था.
पुलिस प्रशासन के द्वारा इस मामले में कुछ व्यक्तियों को हिरासत में ले कर जेल भी भेजा जा चुका है. बावजूद इसके अभी तक राज्य सरकार के गंभीर निर्देश के बावजूद शराब व्यवसाय पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन