ePaper

मुंगेर ने गोल्डन की टीम को 64 रनों से हराया

Updated at : 12 Apr 2017 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर ने गोल्डन की टीम को 64 रनों से हराया

बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार को स्थानीय एस के आर कॉलेज खेल मैदान में चल रहे संजय सिंह स्मृति 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुंगेर की टीम ने 64 रनों से गोल्डन टीम बरबीघा को परास्त कर कप पर कब्जा जमा लिया. टास जीत कर मुंगेर की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते […]

विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार को स्थानीय एस के आर कॉलेज खेल मैदान में चल रहे संजय सिंह स्मृति 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुंगेर की टीम ने 64 रनों से गोल्डन टीम बरबीघा को परास्त कर कप पर कब्जा जमा लिया. टास जीत कर मुंगेर की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए 20 ओवर में कुल 10 विकेट खोकर 194 रन बनाये, जिसमें अरुण कुमार ने 40 और विकास कुमार ने 30 उल्लेखनीय योगदान दिया. गोल्डन टीम की ओर से गोल्डन कुमार ने दो विकेट जबकि राहुल कुमार ने दो विकेट चटकाये.

लक्ष्य को भेजने के लिए उतरी गोल्डन की टीम महज 16.3 ओवर तक ही विरोधियों का सामना कर पाई और 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. गोल्डन टीम की ओर से चीकू कुमार ने 40 रन और अश्विनी ने 35 रन बनाये जबकि विकास कुमार ने 3 विकेट और लल्लू कुमार ने 2 विकेट चटकाये. इस तरह से मुंगेर की टीम विजेता और गोल्डन की टीम उप विजेता बनी.

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले विकास कुमार को 30 रन बल्लेबाज के रूप में गेंदबाज के रूप में और तीन प्रमुख विकेट चटकाने के लिए दिया गया. क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन कुमार ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उपस्थित दर्शकों को खेल के माध्यम से देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए उत्प्रेरित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन