बिजली आपूर्ति में सुधार को ले हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी ट्रांसफाॅर्मर को अविलंब बदलने की मांग तेज शेखपुरा : पिछले कई माह से गांव में जर्जर विद्युत तार के स्थिति में सुधार लाने की मांग कर रहे मालदह गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान अपने गांव में ही एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जले हुए […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
ट्रांसफाॅर्मर को अविलंब बदलने की मांग तेज
शेखपुरा : पिछले कई माह से गांव में जर्जर विद्युत तार के स्थिति में सुधार लाने की मांग कर रहे मालदह गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान अपने गांव में ही एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलने की मांग को लेकर अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में जर्जर विद्युत तार एवं जले ट्रांसफार्मर की स्थिति में एक सप्ताह के अंदर सुधार नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. स्थानीय वार्ड सदस्य सुनीता देवी राजेंद्र यादव सलमान अंसारी, कपिल यादव, मो. मुर्तजा, मो. अलाउद्दीन के अलावे बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में एपीएल और बीपीएल का दोनों ट्रांसफार्मर जला हुआ है.
बीपीएल का ट्रांसफार्मर पिछले एक वर्षों से जला हुआ है, जबकि ट्रांसफार्मर 5 अप्रैल से ही जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप है. ऐसी स्थिति में ग्रामीणों के द्वारा विभाग के आला अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को गांव में भी विद्युत संकट से अवगत कराया गया है. लेकिन इस दिशा में कोई पहल अकादमी नहीं की जा रही है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अंदर विद्युत की लचर व्यवस्था इस कदर हो गई है कि आए दिन दुर्घटना और ट्रांसफार्मर जलने का सिलसिला जारी है.
बांस के खंभो में बिजली तार लाकर विद्युत बहाल किया गया है. तालाब किनारे दोनों ट्रांसफार्मर की स्थिति ऐसी है. कि किसी भी वक्त बांस के खंभों में बिजली तार लटकार विद्युत बहाल किया गया है.तालाब किनारे दोनों ट्रांसफार्मर की स्थिति ऐसी है कि किसी भी वक्त धराशाई हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










