भवानी मेले को राजकीय दर्जा दिलाने का होगा प्रयास: मंत्री

शेखपुरा : बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अनिता देवी ने कहा कि शेखपुरा के फरपर स्थित मां वत्सला भवानी के वार्षिक मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा. रविवार को फरपर आयोजित मेले को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि नोनिया समाज का परिवार आज भी पिछड़ रहा […]
शेखपुरा : बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अनिता देवी ने कहा कि शेखपुरा के फरपर स्थित मां वत्सला भवानी के वार्षिक मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा. रविवार को फरपर आयोजित मेले को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि नोनिया समाज का परिवार आज भी पिछड़ रहा है. इसका मुख्य कारण शिक्षा का कमी है. इस मौके पर पहुंचे विधायक रणधीर कुमार सोनी कर ने कहा कि मां वत्सला भवानी मेले के विकास के लिए जनप्रतिनिधि होने के नाते हर संभव मदद करूंगा.कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, जिला परिषद सदस्य अनीता देवी,
अजय कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. अर्जुन प्रसाद मां बत्सला भवानी मेले के अध्यक्ष अरुण चौहान, चमक लाल साहनी,अशोक चौहान, समाजसेवी पप्पू चौहान, राजद के जिलाध्यक्ष साधु सिंह, पार्टी नेता शंभू यादव समेत बड़ी तादाद में नेताओं ने भी अपने बात को रखी. समाजसेवी पप्पू चौहान के नेतृत्व में युवाओं का काफिला उपस्थिति दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










