हत्यारों को गिरफ्तार करें: माले

परबलपुर : भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मृतक भाकपा माले के ब्रांच कमेटी की सदस्या 45 वर्षीया सरिता देवी के गांव हर प्रसाद बिगहा पहुंच कर मृतक के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके […]
परबलपुर : भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मृतक भाकपा माले के ब्रांच कमेटी की सदस्या 45 वर्षीया सरिता देवी के गांव हर प्रसाद बिगहा पहुंच कर मृतक के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर माले के प्रखंड कमेटी के सदस्य शंभु कुमार वर्मा ने कहा कि सरिता देवी की हत्या एक साजिश के तहत की गयी है. इसकी जांच सीआइडी से कराने की मांग की है.
उन्होंने मृतक के आश्रितों को दस लाख रुपये देने, मृतक के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की समुचित व्यवस्था करने, उनके परिवारों को सुरक्षा देने एवं नामजद अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. माले के नेताओं ने मृतक ब्रांच कमेटी की सदस्या सरिता देवी की याद में उनके गांव हर प्रसाद बिगहा में स्मारक बनवाने की घोषणा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




