चामुंडा मंदिर में जागरण में झूमे लोग

रोह : प्रखंड क्षेत्र के रूपौ बाजार स्थित मां चामुंडा मंदिर के प्रांगण में मंगलवार की देर रात चैती नवरात्र के मौके पर माता का भव्य जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आयोजक संदीप पांडेय ने किया. इस कार्यक्रम में पटना से कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार कुमार साहिल […]
रोह : प्रखंड क्षेत्र के रूपौ बाजार स्थित मां चामुंडा मंदिर के प्रांगण में मंगलवार की देर रात चैती नवरात्र के मौके पर माता का भव्य जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आयोजक संदीप पांडेय ने किया. इस कार्यक्रम में पटना से कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार कुमार साहिल ने गणेश वंदना से की.
जागरण को देखने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ देखी गयी. पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. जागरण कार्यक्रम के मौके पर कलाकारों ने भगवान गणेश, मां दुर्गा देवी, बजरंग बली व अन्य देवी-देवताओं की स्तुति की गयी. माता के जागरण के मौके पर मां चामुंडा मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया. इस जागरण को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे. अकबरपुर.थाना क्षेत्र के फतेहपुर, अकबरपुर में रामनवमी के जुलूस शांति पूर्ण संपन्न हो गया.
रामनवमी समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि अकबरपुर हाट से जुलूस को निकाला गया. जुलूस पचरुखी होते हुए पांती बंजरगबली मंदिर के पास जाकर खत्म हुआ. जुलूस में अनुमंडल पदाधिकारी शम्भू शरण पांडेय, डीएसपी उपेंद्र कुमार, डीसीएलआर अखिलेश कुमार, बीडीओ राधा रमण मुरारी, सीओ निर्मल राम व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




