रिश्तेदार बनकर बैंक से पांच हजार गायब

बरबीघा : सोमवार को ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में अपने खाते में पांच हजार जमा कराने आयी जगदीशपुर गांव निवासी कलावती देवी से कुछ उचक्कों ने रिश्तेदार होने का ढोंग जताकर पैसे लेकर रफूचक्कर हो गये. पीड़िता कलावती देवी ने बताया कि वह पैसा जमा कराने के लिए फॉर्म को भरकर लाइन में लगी […]
बरबीघा : सोमवार को ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में अपने खाते में पांच हजार जमा कराने आयी जगदीशपुर गांव निवासी कलावती देवी से कुछ उचक्कों ने रिश्तेदार होने का ढोंग जताकर पैसे लेकर रफूचक्कर हो गये. पीड़िता कलावती देवी ने बताया कि वह पैसा जमा कराने के लिए फॉर्म को भरकर लाइन में लगी हुई थी कि अचानक एक अनजान पैर छू कर प्रणाम करने के बाद खुद को उसका रिश्तेदार बताते हुए राशि को जमा करने में मदद की इच्छा जताई. पीड़िता ने बताया की थके रहने के कारण उसे भला आदमी समझ कर उसने रकम को यह सोचकर उसके हवाले कर दिया कि वह यहीं पर से देखते रहेगी. लेकिन रिश्तेदार के भेष में शातिर उचकके कलावती देवी के पांच हजार नगद रकम के साथ ठीक वैसे ही बैंक से रफूचक्कर हो गए .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




