शेखपुरा में मनरेगा इंजीनियर की गोली मार कर हत्या

शेखपुरा : बिना काम कराये योजना का एमबी भरने से इनकार करने पर अपराधियों ने कनीय अभियंता उज्ज्वल राज (35 वर्ष) की मंगलवार को गोली मार कर हत्या कर दी. स्टेशन रोड स्थित मारिया आश्रम के बाहर शाम पौने सात बजे अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया, जिससे शहर में दहशत का माहौल कायम हो […]
शेखपुरा : बिना काम कराये योजना का एमबी भरने से इनकार करने पर अपराधियों ने कनीय अभियंता उज्ज्वल राज (35 वर्ष) की मंगलवार को गोली मार कर हत्या कर दी. स्टेशन रोड स्थित मारिया आश्रम के बाहर शाम पौने सात बजे अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया, जिससे शहर में दहशत का माहौल कायम हो गया. मूल रूप से नवादा जिले के गोलापर के रहने वाले जेइ उज्ज्वल राज शेखपुरा प्रखंड में कार्यरत थे. मंगलवार की संध्या उज्ज्वल अपनी पत्नी के साथ मारिया आश्रम में चर्च के फादर से मिलने गये थे. उनकी पत्नी मारिया आश्रम में संचालित विद्यालय में शिक्षिका हैं.
जेइ को फोन पर एमबी भरने का दबाव देकर एक पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) बाहर बुला रहा था. इस दौरान उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई, तो उन्होंने अपने कुछ नजदीकियों को फोन कर बताया कि एक पीआरएस उन्हें बाहर बुला रहा है तथा उन पर गलत काम करने का दबाव बना रहा है. वह बिना काम कराये एमबी भरने से इनकार कर रहे थे. उन्हें आशंका है कि बाहर में कुछ लोग उन्हें घेरे हुए हैं. इसके बाद वह आशंकाओं को नजरअंदाज करते हुए अपनी पत्नी को आश्रम में ही बैठे रहने की बात कह अकेले बाहर निकल गये. इस दौरान वह फोन पर ही किसी से बात कर रहे थे. जैसे ही वह बाहर पहुंचे तभी वहां घात लगाये अपराधियों ने उन पर गोली चला दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




