नोटबंदी के विरोध में पुतला दहन

शेखपुरा : भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी यानी सीपीआइ ने सरकार के नोटबंदी के खिलाफ बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया. सीपीआइ के सदर अंचल द्वारा नगर क्षेत्र के दल्लू मोड़ पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. इस आंदोलन का नेतृत्व अंचल मंत्री चंद्रभूषण प्रसाद कर रहे थे. पार्टी के नेताओं ने सरकार के […]
शेखपुरा : भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी यानी सीपीआइ ने सरकार के नोटबंदी के खिलाफ बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया. सीपीआइ के सदर अंचल द्वारा नगर क्षेत्र के दल्लू मोड़ पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. इस आंदोलन का नेतृत्व अंचल मंत्री चंद्रभूषण प्रसाद कर रहे थे. पार्टी के नेताओं ने सरकार के नोटबंदी का जमकर विरोध किया. जिला मंत्री ने बताया कि केंद्र की इस अटपटी योजना का हिसाब देना होगा. बिना किसी होमवर्क एवं तैयारी के सरकार द्वारा इस तरह का निर्णय लेने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और लोगों द्वारा अपने ही पैसे निकालने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ा जिससे 125 लोगों की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




