क्षेत्र में असहायों के बीच कंबल का वितरण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रविवार को अनुमंडल कार्यालय में कंबल देते अधिकारी. शेखपुरा : अनुमंडल पदाधिकारी सुबोध कुमार ने नये साल की शुरूआत गरीब और असहाय के बीच कंबल वितरण कर किया. एसडीओ ने सामाजिक सुरक्षा के तहत अनुमंडल कार्यालय में रविवार को कंबल वितरण किया. इस अवसर पर सीपीआइ/ई/इ के जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडेय,चंद्रभूषण प्रसाद,कर्मचारी नेता आनंदी […]
विज्ञापन
रविवार को अनुमंडल कार्यालय में कंबल देते अधिकारी.
शेखपुरा : अनुमंडल पदाधिकारी सुबोध कुमार ने नये साल की शुरूआत गरीब और असहाय के बीच कंबल वितरण कर किया. एसडीओ ने सामाजिक सुरक्षा के तहत अनुमंडल कार्यालय में रविवार को कंबल वितरण किया.
इस अवसर पर सीपीआइ/ई/इ के जिला मंत्री प्रभात कुमार पांडेय,चंद्रभूषण प्रसाद,कर्मचारी नेता आनंदी प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे. एसडीओ ने गरीब और असहायों के बीच कम से कम 100 कंबल का वितरण किया. इस योजना के सभी लाभुकों ग्रामीण क्षेत्र के थे. कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं भी थी. एसडीओ द्वारा दिये गये कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे. एसडीओ ने बताया कि गरीब के चेहरे में खुशी लाने के इस काम से बड़कर नया साल का और कोई जश्न नहीं हो सकता है. उन्होंने बताया कि अभी और कंबल प्रशासन द्वारा गरीबों एवं असहायों के बीच बांटा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










