राकड़ गांव में स्वास्थ्य केंद्र का सपना हुआ साकार

Updated at : 25 Dec 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
राकड़ गांव में स्वास्थ्य केंद्र का सपना हुआ साकार

शेखपुरा : चेवाड़ा के राकड़ गांव में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कर रहे एकरामा के मुखिया पिंकू सिंह प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय संजय कुमार उर्फ़ मुन्ना सिंह के पहल पर गांव में बनाए गए स्वास्थ्य केंद्र को ग्यारह साल बाद चालू किए जाने से ग्रामीणों में काफी उत्साह का […]

विज्ञापन

शेखपुरा : चेवाड़ा के राकड़ गांव में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कर रहे एकरामा के मुखिया पिंकू सिंह प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय संजय कुमार उर्फ़ मुन्ना सिंह के पहल पर गांव में बनाए गए स्वास्थ्य केंद्र को ग्यारह साल बाद चालू किए जाने से ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल है.

उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग के सकारात्मक पहल से लोगों को अब अपने गांव और क्षेत्र में ही स्वास्थ्य की बुनियादी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा. इस मौके पर महिला नेत्री रेनू सिंह ने कहा कि चेवाड़ा के राकड़ और लहना के तियाय जैसे सुदूर क्षेत्रों में आज विकास और बुनियादी योजनाओं को प्रमुखता देने की जरूरत है. मौके पर डीपीएम निर्मल कुमार ने कहा कि स्वास्थ उपकेंद्र में आउटडोर के साथ-साथ संस्थागत प्रसव की भी व्यवस्था की जा रही है.
उन्होंने कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के नियमित ड्यूटी के लिए विभाग लगातार नजर रखेगा. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अजय कुमार ने कहा कि चेवाड़ा में विकास योजनाओं के साथ-साथ लोगों में एक बेहतर जीवन जीने के लिए स्वछता शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों के प्रति जनप्रतिनिधियों को जागरूकता लाने की दिशा में ठोस पहल कर करनी चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि जिला परिषद की जिम्मेदारियों को निर्वाहन करने के लिए वह सदैव जन जागरूकता के तहत अपना अभियान जारी रखेंगे.इस मौके पर सरपंच संजय कुमार,नीतू देवी,रवि कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन