सद्गुरु की कमी से हो रहा मानवता का पतन: सिंह
Updated at : 19 Dec 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के श्यामा सरोवर पार्क में आयोजित शिव गुरु परिचर्चा के मौके पर संयोजक आरपी सिंह ने कहा कि इस कलि काल में सद्गुरु की घोर कमी हो गयी है. जिसके कारण मानवता संकट में आ गयी है. गुरु ही इस जगत के स्तम्भ है जो मानवता को जीवित रखते हैं. इसी कारण […]
विज्ञापन
शेखपुरा : जिले के श्यामा सरोवर पार्क में आयोजित शिव गुरु परिचर्चा के मौके पर संयोजक आरपी सिंह ने कहा कि इस कलि काल में सद्गुरु की घोर कमी हो गयी है. जिसके कारण मानवता संकट में आ गयी है. गुरु ही इस जगत के स्तम्भ है जो मानवता को जीवित रखते हैं.
इसी कारण गुरुओं के गुरु महेश्वर को स्वयं गुरु के रुप में अपना बागडोर संभालने को विवश होना पड़ा. चूंकि शिव ईश्वर हैं इसलिए उन्होंने माध्यम के रूप में हरिद्रानंद जी को चुना.
उन्हीं माध्यम से गुरु कार्य संचालित करने लगे. इस परिवार से जुड़ने में ईश्वर ने तीन सूत्र दिये. तीन सूत्रों में दयामई चर्चा करना ओम नमः शिवाय से प्रणाम निवेदित करना समेत अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई. इस शिव गुरु परिचर्चा के दौरान धर्मनिरपेक्ष आध्यात्मिक चर्चाओं में मौजूद बड़ी संख्या में शिव शिष्य के द्वारा समाज में सकारात्मक सोच के साथ दबे कुचलों की मदद करने की बात कही गयी. इस मौके पर शिव शिष्य खेतलपूरा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह, कटारी के वीरेन्द्र सिंह, चांदनी कुमारी, हेमलता एवं भजन गायक मधुकर पांडेय, सनोज कुमार समेत अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




