कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के अहियापुर मोहल्ले के वार्ड न.12 में एक कलयुगी पिता ने आधी रात को अपनी ही नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बनाना चाहा. इस घटना की जानकारी जब अहले सुबह पीडिता ने अपनी माँ को दी तब मामला सामने आ गया. पति की हरकतों से तंग आकर पीडिता की […]
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के अहियापुर मोहल्ले के वार्ड न.12 में एक कलयुगी पिता ने आधी रात को अपनी ही नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बनाना चाहा. इस घटना की जानकारी जब अहले सुबह पीडिता ने अपनी माँ को दी तब मामला सामने आ गया. पति की हरकतों से तंग आकर पीडिता की माँ ने मामले को स्थानीय पार्षद के यहां ले गये. घटना की खबर धीरे- धीरे पुरे मोहल्ले में जंगल की आग की तरह फ़ैल गयी. मोहल्ले के लोग इकट्ठा होकर उक्त आरोपी पिता का आधा सर और मूंछ मुंडवाकर मोहल्ले में घुमाया. आखिरकार इस घटना में स्थानीय पार्षद ने दोनों पक्षों के लोगों को सुलह समझौते के लिए एकत्रित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




