हरनौत नपं में होंगे 12 से 16 वार्ड

Updated at : 02 Nov 2016 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
हरनौत नपं में होंगे  12 से 16 वार्ड

अस्तित्व Â जल्द ही शुरू होगा वार्ड गठन का काम छह माह में नगर पंचायत का होना है चुनाव बिहारशरीफ : जिले के हरनौत नगर पंचायत जल्द ही अस्तित्व में आ जायेगा. नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद सिलसिले बार कार्य को गति दिया जा रहा है. नगर पंचायत का दर्जा मिलने की सभी […]

विज्ञापन

अस्तित्व Â जल्द ही शुरू होगा वार्ड गठन का काम

छह माह में नगर पंचायत का होना है चुनाव
बिहारशरीफ : जिले के हरनौत नगर पंचायत जल्द ही अस्तित्व में आ जायेगा. नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद सिलसिले बार कार्य को गति दिया जा रहा है. नगर पंचायत का दर्जा मिलने की सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है. अब वार्ड गठन करने का काम जल्द ही होनेवाला है. नगर विकास विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र भेज कर वार्ड गठन का काम करने को कहा है ताकि नगर पंचायत का फायदा संबंधित क्षेत्र के लोगों को मिल सकें. नगर विकास विभाग का आदेश मिलने के साथ ही यह चर्चा होने लगी है कि हरनौत नगर पंचायत में कितने वार्ड होंगे. किस तरह वार्ड का गठन की जायेगी.
हालांकि वार्ड का गठन कर नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजे जायेंगे. दरसाये गये नगर पंचायत की आबादी के अनुसार वार्ड का परिसीमन कर वार्ड का गठन होना है. नगर पंचायत बनने का इस क्षेत्र के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. नगर निकाय बनने से नगरीय सुविधाएं लोगों को मिलने लगेंगी. हरनौत के लोग इसके लिए कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं. संभावना यह भी है कि प्रशासनिक इकाई का भी गठन जल्द की जायेगी.
12 से 16 वार्ड बनने की संभावना : आबादी के अनुसार वार्ड का गठन किया गया तो 12 से 16 वार्ड होंगे. तीन हजार की आबादी पर अगर वार्ड का गठन होता है कि 16 वार्ड बन सकते हैं. अगर चार हजार की आबादी पर एक वार्ड बनाये गये, तो कुल वार्ड की संख्या 12 होगी. वार्ड गठन के पहले वार्ड की चौहद्दी भी बनानी होगी. साथ ही हर वार्ड का परिसीमन होगा. अधिकारियों की माने, तो जल्द ही वार्ड गठन करने का काम शुरू कर दिया जायेगा.
दर्जा मिलने के छह माह में होना है चुनाव : नगर निकाय का दर्जा मिलने के बाद संस्थागत काम करने के लिए नगर निकाय, हरनौत का चुनाव छह माह में कर लेना है ताकि लोकतांत्रिक तरीके से नगर पंचायत की सरकार चल सकें. जिला प्रशासन द्वारा वार्ड का गठन कर प्रस्ताव भेजने के बाद नगर निकाय, हरनौत के लिए चुनाव कराये जायेंगे. नगर निकाय में आनेवाले गांवों की आंशिक व पूर्ण आंशिक आबादी का भी ख्याल रखना है.
इन गांवों को नपं में किया गया है शामिल
गांव का नाम थाना नं
सबनहुआ 213
रुपसपुर 215
पोरई 214
चेरन 218
बस्ती 220
श्रीचंदपुर 219
ढिहरी 208
नगर पंचायत की चौहद्दी गांव का नाम
उत्तर चेरो दक्षिण मुडारी
पूर्व दैही पश्चिम सेबदह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन