जविप्र विक्रेता पर हुई कार्रवाई कमासी के जनवितरक का लाइसेंस रद्द

Updated at : 02 Nov 2016 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
जविप्र विक्रेता पर हुई कार्रवाई कमासी के जनवितरक का लाइसेंस रद्द

शेखपुरा : जिले में अक्तूबर माह के खाद्यान्न वितरण में भारी गड़बड़ी को लेकर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद मंगलवार को कमासी के जनवितरण विक्रेता बच्चन देव कुमार के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया. इसी मामले में चेवाड़ा के एकारामा पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार के जनवितरण लाइसेंस को लेकर पूछे […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले में अक्तूबर माह के खाद्यान्न वितरण में भारी गड़बड़ी को लेकर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद मंगलवार को कमासी के जनवितरण विक्रेता बच्चन देव कुमार के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया. इसी मामले में चेवाड़ा के एकारामा पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार के जनवितरण लाइसेंस को लेकर पूछे गये स्पष्टीकरण के जवाब का इंतजार है.

इस संबंध में एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि अक्तूबर माह के खाद्यान्न में गड़बड़ी की शिकायत एकरामा पैक्स व कमासी जनवितरण के खिलाफ मिली थी. इस मामले में स्थानीय मार्केटिंग आफिसर ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी को सामने लाया था.

इसके बाद उक्त डीलरों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी. इस कार्रवाई के बाद स्पष्टीकरण को लेकर कमासी के जनवितरण के द्वारा दिये गये तथ्यों का अवलोकन किया गया. गड़बड़ी सामने आते ही कार्रवाई की गयी. जबकि एकरामा पैक्स के द्वारा अब तक स्पष्टीकरण का जवाब प्राप्त नहीं हो पाया है. इस कारण अभी कार्रवाई नहीं की जा सकी है.
ज्ञात हो कि जिले में बड़े पैमाने पर अक्तूबर माह का खाद्यान्न की कालाबाजारी करने की बात सामने आयी थी. इस मामले को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन