छात्राएं छील रहीं आलू वीडियो हुआ वायरल

शेखपुरा : जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बेलछी मध्य विद्यालय में छात्राओं द्वारा मध्याह्न भोजन बनाने का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के साथ-साथ एमडीएम प्रभारी डीपीओ ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है. यह घटना तब और महत्वपूर्ण हो जाती है. जब इस विद्यालय में भोजन […]
शेखपुरा : जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बेलछी मध्य विद्यालय में छात्राओं द्वारा मध्याह्न भोजन बनाने का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के साथ-साथ एमडीएम प्रभारी डीपीओ ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है. यह घटना तब और महत्वपूर्ण हो जाती है. जब इस विद्यालय में भोजन तैयार करने के लिए चार रसोइये तैनात हैं. विद्यालय प्रबंधन की मनमानी तथा गैर शैक्षणिक कार्य कोई नया नहीं है.
इस तरह के कार्य पर ग्रामीणों ने पहले भी विद्यालय प्रबंधन से शिकायत कर चुके हैं. ग्रामीण इसका वीडियो तैयार कर इसे सोशल मीडिया पर जारी कर दिया. वीडियो में साफ-तौर पर देखा जा सकता है कि मध्य विद्यालय की चार बच्चियां रसोइघर में मध्याह्न भोजन योजना के लिए आलू छिल रही है. इस संबंध में जानकारी मांगने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने बताया कि विद्यालय के दूसरे काम में लगे रहने के कारण वह इस घटना को देख नहीं पायी. इस संबंध में डीपीओ मध्याह्न भोजन योजना शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की अभी तक कोई जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




