ग्रामसभा से लौट रहे मुखिया के वाहन पर हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बदमाशों ने की पंजी छीनने की कोशिश असामाजिक तत्वों ने दिया घटना का अंजाम शेखपुरा : गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा से लौटे रहे एकरामा पंचायत के मुखिया पिंकू सिंह के वाहन पर हमला किये जाने का मामला सामने आया है. रविवार को मध्य विद्यालय एकरामा के बाहर हुई इस घटना में […]
विज्ञापन
बदमाशों ने की पंजी छीनने की कोशिश
असामाजिक तत्वों ने दिया घटना का अंजाम
शेखपुरा : गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा से लौटे रहे एकरामा पंचायत के मुखिया पिंकू सिंह के वाहन पर हमला किये जाने का मामला सामने आया है. रविवार को मध्य विद्यालय एकरामा के बाहर हुई इस घटना में पीड़ित मुखिया किसी तरह मौके से जान बचा कर भागे और चेवाड़ा थाना व एसडीपीओ को दूरभाष पर जानकारी दी. मुखिया पिंकू सिंह ने बताया कि बैठक के बाद कुछ असामाजिक तत्व ग्राम सभा पंजी पंचायत सचिव से छीनना चाह रहे थे.
पंजी को पंचायत सचिव से छीनकर उसमें गांव में घर-घर जाकर हस्ताक्षर करवाना चाहते थे. लेकिन जैसे ही भीड़ से गाड़ी निकली वैसे ही कुछ असामाजिक तत्व पथराव करने लगे. लेकिन मौके पर ही कुछ ग्रामीणों ने मुखिया के बचाव में असामाजिक तत्वों को रोका, घटना को लेकर पंचायत सचिव उमाकांत पासवान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे बैठक की कार्रवाई शुरू की गयी थी. बैठक में जैसे ही इंदिरा आवास सहायक ने सूची के नाम को पढ़कर सुनाया.
मौके पर पूर्व मुखिया दयानंद यादव समेत कई लोगों ने त्रुटि पूर्ण सूची बताकर नाराजगी जाहिर करने लगे. इसके बाद ग्राम सभा में बैठे प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी साकेत कुमार, पीआरएस देवनंदन कुमार, योजनाओं की जानकारी दी. मुखिया की अनुमति से पीआरएस ने ग्राम सभा की कार्रवाई को समाप्त कर दिया. इधर मुखिया ने बताया कि डीएम के आदेश पर पंचायत मुख्यालय में ग्राम सभा की गई. लेकिन बीडीओ ने सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया. जबकि पूर्व में भी पिता और भाई की हत्या में इस गांव के अारोपित होने के कारण अनहोनी की सूचना मुखिया के द्वारा दी गयी थी.
मुखिया ने बीडीओ पर असामाजिक तत्वों से मिलकर अनहोनी की साजिश के तहत घटना को अंजाम दिलाने का आरोप लगाया है. इधर घटना में आरोपों को लेकर जब बीडीओ से जानकारी लेनी चाही, तब उन्होंने फोन पर कोई जवाब नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










