तीन सौ प्रतिभाओं को मिला सम्मान

शेखपुरा : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार भील ने कहा कि अपनी मेहनत से आप कामयाब हुए हैं. इसी का सम्मान मिल रहा है. इस कामयाबी के सिलसिले को बरकरार रखें, ताकि आनेवाले समय में भी अच्छा कर सकें. सम्मान समारोह का उद्घाटन कर रहे एसपी ने कहा […]
शेखपुरा : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार भील ने कहा कि अपनी मेहनत से आप कामयाब हुए हैं. इसी का सम्मान मिल रहा है. इस कामयाबी के सिलसिले को बरकरार रखें, ताकि आनेवाले समय में भी अच्छा कर सकें. सम्मान समारोह का उद्घाटन कर रहे एसपी ने कहा कि इस सम्मान को पाकर समाज में रोल मॉडल बन कर परिवार समाज और देश का नाम रोेशन करें.
जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में आयोजित प्रभात खबर सम्मान समारोह के मौके पर जिले भर के तीन सौ छात्रों को सम्मानित किया गया. मौके पर संस्कार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विनोद कुमार सिंह, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्रवण कुमार सिन्हा, डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुधांशु कुमार, संत मैरिस स्कूल के प्राचार्य प्रिंस पीजे, मॉडर्न इंस्टीच्यूट के डायरेक्टर मो शब्बीर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




