थानाध्यक्ष और जमादार को जान से मारने की धमकी

Updated at : 14 Jun 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
थानाध्यक्ष और जमादार को जान से मारने की धमकी

शेखपुरा : पंचायत चुनाव में एक पक्षीय काम करने का आरोप लगा कर अज्ञात अपराधियों ने मेहुस के थानाध्यक्ष और जमादार को जान मारने की धमकी दी है. निबंधित डाक से भेजे गये अलग-अलग पत्रों के माध्यम से धमकी दी गयी है. इसमें धमकी देनेवाले का नाम भी अंकित है. इस बाबत मेहुस थाना के […]

विज्ञापन

शेखपुरा : पंचायत चुनाव में एक पक्षीय काम करने का आरोप लगा कर अज्ञात अपराधियों ने मेहुस के थानाध्यक्ष और जमादार को जान मारने की धमकी दी है. निबंधित डाक से भेजे गये अलग-अलग पत्रों के माध्यम से धमकी दी गयी है. इसमें धमकी देनेवाले का नाम भी अंकित है.

इस बाबत मेहुस थाना के जमादार केदार झा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले को अनुसंधान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह फिलहाल अवकाश पर है. अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में पूर्व मुखिया की हार हुई है, जिसे पुलिस ने मदद की थी. थानाध्यक्ष के साथ-साथ जमादार केदार झा को तबादला करा कर नहीं जाने पर सिर धड़ से

थानाध्यक्ष और जमादार…
अलग करने की धमकी दी है. पत्र लिखने वाले का नाम गांव के ही शिक्षक व वर्तमान मुखिया चितरंजन सिंह के भाई निरंजन सिंह अंकित है. इस बाबत शिक्षकों ने कहा कि हमारा और हमारे परिवार की छवि धूमिल करने के लिए किसी ने यह साजिश रची है. इधर पुलिस ने उक्त पत्र में अंकित लिखावट की पहचान के लिए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. साथ ही सुरक्षा को लेकर चौकसी बरतनी भी शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन