जमीन पर घंटों कराहती रही मरीज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इमरजेंसी बेड भरे रहने पर महिला मरीज को फर्श पर लिटाया शेखपुरा : सदर अस्पताल में इमरजेंसी गेट के जमीन पर लेटी महिला जब हाइड्रोफोबिया नामक बीमारी से ग्रसित होकर उपचार के लिए पहुंची, तब उसे एक बेड भी नसीब नहीं हो सका. उसे इमरजेंसी गेट के समीप जमीन पर भगवान भरोसे […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इमरजेंसी बेड भरे रहने पर महिला मरीज को फर्श पर लिटाया
शेखपुरा : सदर अस्पताल में इमरजेंसी गेट के जमीन पर लेटी महिला जब हाइड्रोफोबिया नामक बीमारी से ग्रसित होकर उपचार के लिए पहुंची, तब उसे एक बेड भी नसीब नहीं हो सका. उसे इमरजेंसी गेट के समीप जमीन पर भगवान भरोसे छोड़ दिया गया. इस दौरान जब डॉक्टर से परिजनों ने पूछा तब बेड खाली नहीं होने की बात कही गयी. दरअसल जिला मुख्यालय के हसनगंज गांव के कृषक कुलदीप यादव की विवाहिता को कुछ दिन पहले बधार में कुत्ते ने काट लिया था,
लेकिन उक्त महिला ने खर्च के भय से अपने घर में किसी को जानकारी तक नहीं दी. हालांकि सदर अस्पताल में नि:शुल्क एंटी रेबिज इंजेक्शन उपलब्ध है. शनिवार की देर शाम वह महिला अचानक कुत्ते की तरह भौंकने लगी. आनन-फानन में उक्त महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहां बेड भरा रहने के कारण घंटों जमीन पर लेट अस्पताल में भरती कराया गया. वहां बेड भरा रहने के कारण घंटों जमीन पर लेट अस्पताल में महिला कराहने को विवश रही. डॉक्टर ने उक्त महिला को हाइड्रो फोबिया नामक बीमारी से ग्रसित बता कर प्रारंभिक उपचार के बाद एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










