बरबीघा थाने पर किया पथराव

Updated at : 27 Mar 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
बरबीघा थाने पर किया पथराव

झूठा मुकदमा दर्ज करने व सही मुकदमा दर्ज करने से इनकार करने का लगाया आरोप बरबीघा : नगर पंचायत के नसरथपुर गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात बरबीघा थाना पहुंच कर झूठा मुकदमा दर्ज करने एवं सही मुकदमा दर्ज नहीं करने के सवाल पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार से उलझ गये. इस घटना के […]

विज्ञापन

झूठा मुकदमा दर्ज करने व सही मुकदमा दर्ज करने से इनकार करने का लगाया आरोप

बरबीघा : नगर पंचायत के नसरथपुर गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात बरबीघा थाना पहुंच कर झूठा मुकदमा दर्ज करने एवं सही मुकदमा दर्ज नहीं करने के सवाल पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार से उलझ गये. इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये. तब उन्होंने पुलिस बल को लाठी चार्ज करने का फरमान जारी किया.
इससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाया और दस बजे रात्रि में जम कर रोड़ेबाजी भी किया. इस रोड़ेबाजी की घटना में ग्रामीण एवं पुलिस की ओर से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सूत्रों ने मिली जानकारी के अनुसार माउर निवासी निक्कु पासवान का प्रेम प्रसंग नसरथपुर गांव की एक युवती से है. इसका विरोध नसरथपुरवासी किया करते थे. शुक्रवार के दिन निक्कु के परिजन नसरथपुर निवासी विक्की पासवान से उसी गांव के लड़की के परिजन मुरारी महतो से बात विवाद हुआ.
जो मारपीट का रूप धारण कर लिया. इस पर मुरारी महतो ने बरबीघा थाना में मामला दर्ज कराया. प्रेमी लड़का विक्की को इस कारण पहले भी पिटाई हुई थी. वह अपने हाथ पैर में लड़की का नाम लिखे था. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि लड़की पक्ष वालों ने लड़की को नहीं समझा कर उलटे लड़का विक्की को पिटाई कर दी और उलटे केस दर्ज करवा दिया. शुक्रवार की रात जब दोनों पक्षों ने बरबीघा थाना पहुंच हल्ला किया तब मामला बिगड़ गया और रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. इधर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि कानून को हाथ में लेने वाले तथा रोड़ेबाजी और हंगामा करने वालों पर पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर लिया. इसमें ज्ञात और अज्ञात लोगों के नाम शामिल है. ज्ञात लोगों में रविंद्र सिंह, मनीष सिंह, सुरेंद्र महतो, दिनेश यादव, उपेंद्र यादव, सुबोध मिस्त्री, बुक्का यादव, मनीष कुमार, कारू महतो, मुकेश राम, अनिल यादव सहित सैकड़ों का नाम एफआइआर में दर्ज किया गया है. सूत्रों ने बताया कि बरबीघा थाना में इस तरह की घटा मौजूदा थानाध्यक्ष के सेवाकाल में इस साल तीसरी बार घटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन