मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ीं

Updated at : 21 Dec 2015 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ीं

अरियरी : अरियरी के विभिन्न क्षेत्रें में मवेशी चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में कसार सहायक थाना क्षेत्र के चांदी वृंदावन गांव में चोरों के गिरोह ने गांव के दो किसानों को निशाना बनते हुए कुल छह मवेशी की चोरी कर ली. जानकारी के मुताविक देर रात्रि की […]

विज्ञापन

अरियरी : अरियरी के विभिन्न क्षेत्रें में मवेशी चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में कसार सहायक थाना क्षेत्र के चांदी वृंदावन गांव में चोरों के गिरोह ने गांव के दो किसानों को निशाना बनते हुए कुल छह मवेशी की चोरी कर ली. जानकारी के मुताविक देर रात्रि की इस घटना के दौरान गांव निवासी किसान दशरथ चौधरी के बथान में बंधे तीन मवेशी तथा राविलास महतो के बथान में भी बंधे तीन मवेशी को चोरो ने खोल लिया.

इस घटना के दौरान चोरो ने कुल दो गाय, दो भैंस एवं दो बैल की चोरी कर ली. इस घटना को लेकर पीडि़त किसानों ने अज्ञात के विरूद्व मामला दर्ज तो करा दिया है परंतु चोर को पकड़ पाने में पुलिस कितना कामयाब हो पायेगी ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा. गौरतलब है कि पूर्व में भी सनैया, भोजडीह, सनौरा समेत अन्य गांव में भी मवेशी चोरी की घटना घटित हो चुकी है परंतु लम्बी अबधि बीत जाने के वावजूद मवेशी चोरो के गिरोह को दबोचने में पुलिस को सफलता नही मिल पाई है. कई माह पूर्व ग्रामीणों के सहयोग से मवेशी चोरों को शहर के पटेल चौक के समीप दबोचा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन