सूर्य उपासकों ने किया अर्घदान

Updated at : 21 Dec 2015 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
सूर्य उपासकों ने किया अर्घदान

नालंदा/एकंगरसराय : स्थानीय थाना क्षेत्र के सूर्य पीठ बड़गांव में अगहन के अंतिम रविवार को सूर्य उपासकों ने श्रद्धा और पवित्रता के साथ भगवान भास्कर को अर्घ दान किया. छठ व्रति अपने घर से ही लोहंडा का व्रत कर सूर्यधाम आये. यहां सूर्य तालाब में स्नान करने के बाद सूप में पूजा सामग्री लेकर भगवान […]

विज्ञापन

नालंदा/एकंगरसराय : स्थानीय थाना क्षेत्र के सूर्य पीठ बड़गांव में अगहन के अंतिम रविवार को सूर्य उपासकों ने श्रद्धा और पवित्रता के साथ भगवान भास्कर को अर्घ दान किया. छठ व्रति अपने घर से ही लोहंडा का व्रत कर सूर्यधाम आये. यहां सूर्य तालाब में स्नान करने के बाद सूप में पूजा सामग्री लेकर भगवान सूर्य को दूध और पानी से अर्घ दिया.

इस अवसर पर सूर्य उपासकों ने बड़गांव में कष्टी भी दिया. सूर्य तालाब में स्नान करने के बाद बिना सिले कपड़ा पहन कर श्रद्धालु जमीन पर लेटते और भगवान को नमन करते हुए सूर्य मंदिर तक पहुंचे. सूर्य मंदिर में भी पूजा करने वालों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई. ऐसे तो बड़गांव में प्रत्येक रविवार को मेला लगता है.

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है, लेकिन अगहनी एतवार का महत्व कुछ और है. इस महीने के रविवार को छठ व्रत किया जाता है. छठ व्रती तालाब में स्नान करने के बाद सूप में प्रसाद रख भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं और परिवार की सुख, शांति, समृद्धि की कामना करते हैं. इसके बाद छठ व्रती पारण करते हैं.

औंगारी धाम सूर्य मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़:
एकंगरसराय के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सूर्य नगरी औंगारी धाम में अगहनी रविवार को भगवान भास्कर के पूजा अर्चना करने वाले भक्त, श्रद्धालुओं की हुजूम उमड़ पड़ी. रविवार को अहले सुबह से ही हजारों भक्त श्रद्धालुओं ने सूर्य मंदिर तालाब में डुबकी लगा कर भगवान भास्कर पर दूध,
फूल माला चढ़ा कर पूजा अर्चना की और मनोवांछिक फल की कामना की. भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों को सुख, शांति व समृद्धि की प्रगति होती है. लोगों की उमड़ी हुजूम को लेकर औंगारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार अपने सहयोगियों के साथ मंदिर के अंदर और बाहर कमान संभाले हुए थे. ताकि असामाजिक तत्व के लोगों पर पैनी नजर रखी जा सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन