शुद्धता व सौंदर्य का बड़ा कलेक्शन दे रहा शेखपुरा का आभूषणालय
Updated at : 22 Oct 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : त्योहारों के इस मौसम में हॉलमार्क ज्वेलरी की खरीद हो अथवा शुद्धता और सौंदर्य की गारंटी का सवाल तो इसके लिए जिला मुख्यालय के कटरा चौक पर संचालित आभूषणालय इन दिनों बेहतर सेवा देने का दावा कर रहा है. ग्राहकों के लिए मनपसंद ज्वेलरी से लेकर दिवाली और धनतेरस की खरीदारी के लिए […]
विज्ञापन
शेखपुरा : त्योहारों के इस मौसम में हॉलमार्क ज्वेलरी की खरीद हो अथवा शुद्धता और सौंदर्य की गारंटी का सवाल तो इसके लिए जिला मुख्यालय के कटरा चौक पर संचालित आभूषणालय इन दिनों बेहतर सेवा देने का दावा कर रहा है. ग्राहकों के लिए मनपसंद ज्वेलरी से लेकर दिवाली और धनतेरस की खरीदारी के लिए आभूषणालय को विशेष रूप से सजाया गया है.
आभूषणालय के संचालक विपिन कुमार एवं सह संचालक सचिन सेरगिल ने बताया कि इस वर्ष आभूषणालय में ज्वेलरी एवं अन्य सामग्रियों के लिए महानगरों में चलने वाले मॉडल का खास कलेक्शन किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि ज्वेलरी की खरीद करने वाले ग्राहकों का गत कई दशकों से भरोसा जीतनेवाले आभूषण कारोबार से जुड़े अशोक प्रसाद के पुत्र विपिन और सचिन का यह संस्थान भी लोगों के विश्वास का खास केंद्र बन रहा है.
प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल से जुड़े इस संस्थान ने ग्राहकों के अंदर खासा उत्साह दिख रहा है. संस्थान में ज्वेलरी की शुद्धता, बेहतर सौंदर्य और उचित मूल्य के साथ-साथ प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल के ऊपर की सौगात त्योहारों को ग्राहकों के लिए खास बना रहा है. आभूषणालय में ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को बेहतर विश्वास के साथ-साथ प्रभात खबर के द्वारा दिए जाने वाले उपहार का सम्मान भी दिया जायेगा. संचालक विपिन ने बताया कि त्योहार और आनेवाले लगन के मौसम के लिए संस्थान को आकर्षक और हॉलमार्क ज्वेलरी के लिए विशेष रूप से सजाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




