सफाईकर्मियों ने किया नगर पर्षद का घेराव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2019 7:57 AM
बरबीघा (शेखपुरा) : नियमित पारिश्रमिक भुगतान, पारिश्रमिक वृद्धि आदि की मांगों को लेकर नगर पर्षद के दर्जनों सफाई कर्मियों ने नगर पर्षद कार्यालय का घेराव किया. बताया जाता है कि आक्रोशित सफाई कर्मियों के द्वारा नगर पर्षद के सभापति रौशन कुमार से अनुमति लेकर दर्जनों सफाई कर्मी आक्रोशित तेवर में कार्यालय में प्रवेश कर गये […]
बरबीघा (शेखपुरा) : नियमित पारिश्रमिक भुगतान, पारिश्रमिक वृद्धि आदि की मांगों को लेकर नगर पर्षद के दर्जनों सफाई कर्मियों ने नगर पर्षद कार्यालय का घेराव किया. बताया जाता है कि आक्रोशित सफाई कर्मियों के द्वारा नगर पर्षद के सभापति रौशन कुमार से अनुमति लेकर दर्जनों सफाई कर्मी आक्रोशित तेवर में कार्यालय में प्रवेश कर गये और सफाई के लिए पर्याप्त झाड़ू नहीं होने तथा गंदगी जमा करने वाले कंटेनर के क्षतिग्रस्त होने का हवाला देकर सामान मुहैया कराने की मांग करने लगे. कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋतिक द्वारा आचार संहिता का हवाला देते हुए संसाधनों की खरीद में लाचारी व्यक्त की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










