ePaper

ओडीएफ की प्रभातफेरी से लौट रहे युवक पर फायरिंग

Updated at : 16 Nov 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
ओडीएफ की प्रभातफेरी से लौट रहे युवक पर फायरिंग

घटना. खेत में ट्रैक्टर ले जाने से फसल की क्षति पर विवाद ग्रामीणों ने समझाकर कराया मामला शांत अरियरी : थाना क्षेत्र के सनैया पंचायत स्थित भोजडीह गढ़ में ओडीएफ की प्रभात फेरी से लौट रहे राजेश पाल पर फायरिंग के बाद पथराव किया गया. बुधवार की सुबह यह घटना खेत में ट्रैक्टर ले जाने […]

विज्ञापन

घटना. खेत में ट्रैक्टर ले जाने से फसल की क्षति पर विवाद

ग्रामीणों ने समझाकर कराया मामला शांत
अरियरी : थाना क्षेत्र के सनैया पंचायत स्थित भोजडीह गढ़ में ओडीएफ की प्रभात फेरी से लौट रहे राजेश पाल पर फायरिंग के बाद पथराव किया गया. बुधवार की सुबह यह घटना खेत में ट्रैक्टर ले जाने से फसल की क्षति हो जाने के क्रम में हुआ. इस घटना में पीड़ित को मामूली चोट लगी है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना पूर्व के विवाद में हुआ है. घटना को लेकर आसपास के गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि गोलीबारी की घटना का आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है. डीह के पास खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर ले जाने के दौरान स्थानीय निवासी बंशी भगत ने फसल नष्ट होने के कारण ट्रैक्टर को ले जाने से मना किया था.
हालांकि इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक स्थानीय थाना में किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं कराया जा सका है. मामले की जानकारी के पश्चात स्थानीय मुखिया पप्पू चौहान, समाजसेवी नियाज खान, सुधीर महतो, उप सरपंच सत्यनारायण चौहान, लालो पासवान समेत कई लोगों ने दोनों तरफ से समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया है. फिलहाल अभी तक मामला शांत बताया जा रहा है. स्थानीय थाना अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकीदार को तैनात कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन