ePaper

13 लाख किसानों के खेतों की हुई मिट्टी की जांच

Updated at : 03 Nov 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
13 लाख किसानों के खेतों की हुई मिट्टी की जांच

शेखपुरा : खेती में नये तकनीक को शामिल कर किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए एनडीए वचनबद्ध है. धान और गेंहू की खेती के अलावा किसानों को अब फूल, फल, मशाला आदि गैर परंपरागत खेती के अलावा मुर्गें, मछली, बकरी, मधुमक्खी पालन आदि अपनाने पर जोर देना होगा. कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने सरकारी […]

विज्ञापन

शेखपुरा : खेती में नये तकनीक को शामिल कर किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए एनडीए वचनबद्ध है. धान और गेंहू की खेती के अलावा किसानों को अब फूल, फल, मशाला आदि गैर परंपरागत खेती के अलावा मुर्गें, मछली, बकरी, मधुमक्खी पालन आदि अपनाने पर जोर देना होगा. कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने सरकारी अतिथिशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार के तीसरे कृषि रोड मैप से 2022 तक किसानों की आमदनी दो गुना हो जायेगी.

नौ नवंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविद 1.54 लाख करोड़ राशि की कृषि रोड मैप की शुरुआत करेंगे. उन्होंने बताया कि इस कार्य योजना के तहत सरकार के 12 सहकारिता, सिंचाई, भू-राजस्व आदि विभाग संयुक्त रूप से किसानों के लिए तैयार योजनाओं का क्रिन्यान्वयन शुरू करेंगे. किसानों को रसायनिक खाद से छुटकारा को लेकर जैविक खाद को बढ़ावा दिया जायेगा. कृषि रोड मैप में पटना से लेकर भागलपुर तक गंगा तक के गांवों और राष्ट्रीय राज पथ को जैविक गांव के रूप में विकसित किया जायेगा

. उन्होंने कहा कि राज्य के 13 लाख किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कर ली गयी है. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत सभी खेतों को पानी पहुंचा दिया जायेगा. किसानों को परंपरागत कृषि के अलावा मुर्गी पालन, बकरी पालन, फूल, मशाला आदि 48 प्रकार के नकदी फसल के लिए प्रोत्साहित करेंगे. उन्होंने शेखपुरा व बरबीघा प्रखंड के सामस स्थित विष्णु धाम को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने को लेकर मंत्री स्तर पर योजना बनाने की बात कही. मंत्री अपने एक दिवसीय दौरा के क्रम में यहां कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की. मंत्री ने समीक्षा के दौरान मिट्टी, उद्योग, मत्स्य पालन आदि कार्यों की भी समीक्षा की.

इस दौरान मंत्री ने एनडीए घटक दलों के स्थानीय नेताओं के साथ भी विचार-विमर्श किया. इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष चंदन यादव,जदयू के प्रो राजेंद्र यादव, भाजपा के राजेंद्र गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता,अमित कुमार आदि भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन