ePaper

शेखपुरा : दो ट्रकों के बीच फंसे चार युवक, तीन की गयी जान

Updated at : 26 Oct 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा : दो ट्रकों के बीच फंसे चार युवक, तीन की गयी जान

शेखपुरा : जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के शेखोपुरडीह गांव के हनुमान मंदिर के समीप दो ट्रकों की ओवर टेकिंग में एक ही बाइक पर सवार चार फंस गये. मंगलवार की देर रात इस घटना में दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दो अन्य को […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के शेखोपुरडीह गांव के हनुमान मंदिर के समीप दो ट्रकों की ओवर टेकिंग में एक ही बाइक पर सवार चार फंस गये. मंगलवार की देर रात इस घटना में दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दो अन्य को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. इस घटना में 20 वर्षीय मुनचुन कुमार तथा 19 वर्षीय रौशन कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है.

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि चुनचुन शेखोपुरसराय बाजार में अपना होटल चलाता है. और छठपर्व को लेकर अपने तीनों स्टाफों को बाइक पर बिठाकर उसके गांव दरोगीबीघा पहुंचाने जा रहा था. इसी क्रम में शेखोपुरडीह गांव के पास दो ट्रकों की ओवर टेक में वह फंस गया़ वह वाहन ड्राईविंग कर अपने परिवार की जीविका चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन