ePaper

रामपुर में अगलगी से महिला जख्मी, भारी क्षति

Updated at : 26 Oct 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
रामपुर में अगलगी से महिला जख्मी, भारी क्षति

शेखपुरा : अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में अगलगी की घटना में गृहस्वामी मीना देवी बुरी तरह से जख्मी हो गया. इस घटना में घर में बंधा एक मवेशी भी झुलस गया. प्राप्त जानकारी में बताया गया कि जोगेंद्र मिस्त्री के घर में लगी इस आग में पूरा घर जल कर राख हो गया. […]

विज्ञापन

शेखपुरा : अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में अगलगी की घटना में गृहस्वामी मीना देवी बुरी तरह से जख्मी हो गया. इस घटना में घर में बंधा एक मवेशी भी झुलस गया. प्राप्त जानकारी में बताया गया कि जोगेंद्र मिस्त्री के घर में लगी इस आग में पूरा घर जल कर राख हो गया. घर में रखा सभी सामान मलबा में तब्दील हो गया.

घटना का कारण घर में मवेशी के लिए धुआं करना बताया जाता है. संध्या में धुआं करने के बाद सभी घरवाले सो गये थे. आग काफी फैल जाने के बाद घर वालों की नींद टूटी और घर का सामान बचाने में जुट गये. घर में बंधी गाय तथा अन्य जरूरी कपड़ा, अनाज आदि बचाने के क्रम में मीना देवी भी आग की चपेट में आ गयी. मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाया तथा उसे और ज्यादा फैलने से बचाया, लेकिन तब तक लाखों रुपया का नुकसान हो चुका था.

बाद में गृहस्वामी ने इस घटना की जानकारी प्रशासन को दी है तथा घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया. उधर इसी प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर गांव में भी आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है. इस अगलगी की घटना के बारे में बताया गया है कि खाना बनाते समय यह घटना हुई. अकबरपुर के ललन यादव के घर खाना बनाते समय निकली चिनगारी से आग पूरे घर में फैल गयी. घर में रखा सामान, अनाज व कपड़ा आदि जल जाने का समाचार मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन