ePaper

50 हजार व बाइक के लिए विवाहिता की हत्या

Updated at : 24 Oct 2017 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
50 हजार व बाइक के लिए विवाहिता की हत्या

शव को ससुराल वालों ने लगाया ठिकाने सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज बिहारशरीफ : 50 हजार नकद व एक बाइक की खातिर ससुराल वालों ने मीरा की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव से जुड़ा है. मृतका की मां ने संबंधित थाने में सुसंगत धाराओं में […]

विज्ञापन

शव को ससुराल वालों ने लगाया ठिकाने

सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज
बिहारशरीफ : 50 हजार नकद व एक बाइक की खातिर ससुराल वालों ने मीरा की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव से जुड़ा है. मृतका की मां ने संबंधित थाने में सुसंगत धाराओं में दामाद सहित चार ससुराली रिश्तेदारों के खिलाफ कांड दर्ज कराया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि इसी वर्ष 6 मई को वेना थाना क्षेत्र के सिरनावां गांव निवासी कदम रविदास अपनी पुत्री मीरा की शादी देवधा गांव निवासी सतीश रविदास के पुत्र नीतीश रविदास के साथ की थी.
शादी के बाद से ही पति सहित दूसरे ससुराली रिश्तेदार मीरा को नकद 50 हजार रुपये व एक बाइक के लिए प्रताड़ित करते थे. इस पूरे मामले की जानकारी मीरा अपने मां-पिता को दिया करती थी. दीपनगर थाना पुलिस को दिये अपने आवेदन में मृतका की मां रिंकू देवी ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह पुत्री के ससुराल में फोन कर बेटी से बात करना चाहती थी, लेकिन ससुराली रिश्तेदारों ने बात कराने से मना कर दिया. दो दिन पूर्व वह अपने परिवार वालों के साथ पुत्री के ससुराल पहुंची, जहां पुत्री के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिला.
ससुराली पक्ष भी गांव में नहीं मिले. मृतका की मां ने पुलिस को बताया है कि कुछ लोगों से यह जानकारी मिली की आपकी बेटी की हत्या का उसके शव को गायब कर दिया गया है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल ने टेलीफोन पर बताया कि कांड दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा किये गये अनुसंधान में यह बात सामने आया है कि विवाहिता का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था, महिला स्वयं जहर खाकर खुदकुशी कर ली है. शव का दाह-संस्कार ससुराली रिश्तेदारों द्वारा किया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की जांच करायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन