ePaper

सड़क हादसे में युवक की मौत

Updated at : 22 Oct 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत

शेखपुरा : चेवाड़ा प्रखंड के कैमरा गांव से सिकंदरा के घोंघसा गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा युवक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी. शुक्रवार की देर रात्रि करंडे थाना के लहना गांव के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में सड़क किनारे गिरा हुआ […]

विज्ञापन

शेखपुरा : चेवाड़ा प्रखंड के कैमरा गांव से सिकंदरा के घोंघसा गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा युवक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी. शुक्रवार की देर रात्रि करंडे थाना के लहना गांव के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में सड़क किनारे गिरा हुआ पाया. इस दौरान उसके ही मोबाइल से रिश्तेदारों को फोन कर उसे केवल पीएचसी चेवाड़ा में भर्ती कराया. गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया. जख्मी युवक की सदर अस्पताल में ही इलाज के दौरान मौत हो गयी. दरअसल कैमरा गांव निवासी राम पदारथ समाजसेवी राजेश सिंह का चालक था.

वह शुक्रवार की देर शाम अपने घर से ससुराल के लिए निकला इसी क्रम में घटना घट गयी. घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेज आवाज सुनकर जब वहां ग्रामीणों पहुंचे तब चालक जख्मी अवस्था में वहीं गिरा हुआ था. इसके बाद युवक के मोबाइल से पंचायत के मुखिया पिंकू सिंह के मोबाइल पर फोन कर घटना की जानकारी दी गयी.
इसकी खबर मिलते ही मुखिया तत्काल वहां पहुंच कर चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय ग्रामीणों ने कयास लगाते हुए बताया कि युवक किसी सड़क हादसे का शिकार हो गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई, उसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन