ePaper

डूबने से दो बच्चियों की मौत

Updated at : 06 Oct 2017 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
डूबने से दो बच्चियों की मौत

शेखपुरा : जिले के कोरमा थाना अंतर्गत घाटकुसुंभा गांव के पास हरोहर नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि गांव की चार बच्चियां घर के बगल में बह रही नदी में बर्तन साफ करने गयी थीं. इसी बीच सभी बच्चियां स्नान के लिए नदी में कूद गयीं. गहरे […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के कोरमा थाना अंतर्गत घाटकुसुंभा गांव के पास हरोहर नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि गांव की चार बच्चियां घर के बगल में बह रही नदी में बर्तन साफ करने गयी थीं. इसी बीच सभी बच्चियां स्नान के लिए नदी में कूद गयीं. गहरे पानी में चले जाने के कारण सभी डूबने लगीं. आसपास के लोगों ने जान की बाजी लगाकर नदी से इन्हें बाहर निकाला,

लेकिन तब तक दो बच्चियों की मौत हो चुकी थी. मरने वालों में एक रंजीत महतो की 10 वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी और दूसरी रवींद्र महतो की नौ वर्षीया पुत्री कोमल बतायी गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

ग्रामीणों ने बताया कि चार में से दो बच्चियों के सही सलामत बाहर निकाले जाने के बाद इन दोनों को भी प्राथमिक उपचार कर पेट से पानी निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी प्रयास विफल हो गया. घटना के बाद नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी और सभी मातम में डूब गये. परिवार वालों का शव से लिपटकर रोते-रोते बुरा हाल हो रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन