ePaper

पोलियोरोधी खुराक से एक भी बच्चा छूटने न पाये: सीएस

Updated at : 03 Jul 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
पोलियोरोधी खुराक से एक भी बच्चा छूटने न पाये: सीएस

शेखपुरा : सिविल सर्जन डाॅ एमपी सिंह ने रविवार से शुरू हुए एकदिवसीय पल्स पोलियो अभियान में पांच वर्ष तक के किसी भी बच्चे को पोलियोरोधी खुराक के दौरान नहीं छूटने का निर्देश दिया है. सिविल सर्जन ने यहां सदर अस्पताल में एक नवजात को पोलियोरोधी खुराक देकर इस अभियान की शुरुआत की. इस अवसर […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सिविल सर्जन डाॅ एमपी सिंह ने रविवार से शुरू हुए एकदिवसीय पल्स पोलियो अभियान में पांच वर्ष तक के किसी भी बच्चे को पोलियोरोधी खुराक के दौरान नहीं छूटने का निर्देश दिया है. सिविल सर्जन ने यहां सदर अस्पताल में एक नवजात को पोलियोरोधी खुराक देकर इस अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर डाॅ अरविंद कुमार, यूनिसेफ की प्रतिमा झा सहित कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

पल्स पोलियो अभियान के तहत 1.50 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पांच दिनों तक दी जानी है. उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन ने इस काम में जुड़े लोगों से कहा कि यह अभियान इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि बरसात शुरू होने के पूर्व जिले में ईंट भट्ठा पर गये मजदूरों के बच्चे भी घर लौट आये हैं. इसलिए उन्हें हर हाल में दवा की खुराक दी जानी है. बताया गया कि पांच दिवसीय इस पल्स पोलियो अभियान को लेकर 358 टीमें बनायी गयी है़

जिसमें 281 टीम जिले के सभी क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक देंगे. वहीं 77 टीमें स्टेशन, बस अड्डे सहित विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाके में बच्चों को खुराक देंगी. इस काम की निगरानी के लिए 101 सुपरवाइजर भी तैनात हैं. प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक भी अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्य की निगरानी करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन