करेंट से भैंस की मौत एनएच को किया जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को किया जाम मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया बरबीघा : शनिवार को बरबीघा-बिहारशरीफ राष्ट्रीय उच्च पथ पर मिशन ओपी के अंतर्गत पुराने कोल्ड स्टोरेज के निकट बिजली पोल से सटे विद्युत प्रवाहित अर्थिंग की चपेट में आ जाने के कारण एक भैंस की मौत हो गयी. भैंस पोषक अलीनगर मोहल्ले […]
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को किया जाम
मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया
बरबीघा : शनिवार को बरबीघा-बिहारशरीफ राष्ट्रीय उच्च पथ पर मिशन ओपी के अंतर्गत पुराने कोल्ड स्टोरेज के निकट बिजली पोल से सटे विद्युत प्रवाहित अर्थिंग की चपेट में आ जाने के कारण एक भैंस की मौत हो गयी. भैंस पोषक अलीनगर मोहल्ले के निवासी राम यादव परिजनों के साथ पहुंचा़ पास ही मौजूद मिशन ओपी प्रभारी सुजीत कुमार को खबर मिलने के बाद बिजली कनेक्शन कटवाया गया.
धीरे-धीरे दिलीप राम यादव के मोहल्लेवासियों के जमा होने के बाद बिजली विभाग से आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा व्यस्ततम माने जाने वाले बरबीघा बिहारशरीफ राष्ट्रीय उच्च पथ को उचित मुआवजा राशि की मांग को लेकर जाम कर दिया गया. विभागीय सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने अपनी सूझबूझ से ग्रामीणों को उचित मुआवजा राशि दिलवाने का आश्वासन देकर जाम को हटवाया.
भैंस को कब्जे में लेकर प्रशासन की ओर से पशु चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. ग्रामीणों ने बताया की बिजली पोल पर एक ग्यारह हजार के तार से अर्थिंग का कनेक्शन हो जाने के कारण करेंट आ रही थी. बरसात के कारण जमीन भींगी रहने के कारण भैंस उसकी चपेट में आ गयी और उसके प्राण पखेरू उड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










