Sheohar News: तरियानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

आरोपी युवक का फाइल फोटो (बाएं) और जब्त की गयी देसी कट्टा

Sheohar News: शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

शिवहर के तरियानी से मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरियानी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी हथियार के बल पर इलाके में रंगबाजी कर लोगों के बीच भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था.

गुप्त सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तरियानी थानाध्यक्ष विनय प्रसाद को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के वृंदावन मुसहरी में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई.

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. वृंदावन मुसहरी पहुंचकर पुलिस ने संदिग्ध युवक की घेराबंदी की। कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

गिरफ्तार युवक की पहचान वृंदावन मुसहरी निवासी सुभाष कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

कानून तोड़ने वालों पर सख्ती जारी

थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या हथियार के बल पर दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन