शिवहर से पूजा पाठक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिवहर : आपराधिक मामलों की आरोपित मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने के केशोपुर गांव निवासी पूजा पाठक को पुलिस ने शिवहर में गिरफ्तार कर लिया है. पूजा पाठक मुकेश पाठक की पत्नी है. हाल में ही मंडल कारा, मुजफ्फरपुर से जमानत पर रिहा हुई थी. किंतु शिवहर नगर के व्यवसायियों से रंगदारी लेने व वर्चस्व […]
शिवहर : आपराधिक मामलों की आरोपित मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने के केशोपुर गांव निवासी पूजा पाठक को पुलिस ने शिवहर में गिरफ्तार कर लिया है. पूजा पाठक मुकेश पाठक की पत्नी है. हाल में ही मंडल कारा, मुजफ्फरपुर से जमानत पर रिहा हुई थी. किंतु शिवहर नगर के व्यवसायियों से रंगदारी लेने व वर्चस्व कायम करने के चाहत में वे सोमवार को शिवहर पुलिस के हत्थे चढ़ गयी.
एसपी प्रकाश नाथ मिश्र व एसडीपीओ प्रीतीश कुमार के हवाले से बताया गया है कि पुलिस ने शिवहर वार्ड नौ निवासी संजय साह के आवेदन पर गिरफ्तारी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




