ePaper

हर्री गांव में पोखर में डूबीं दो बच्चियां, एक की मौत

Updated at : 19 May 2017 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
हर्री गांव में पोखर में डूबीं दो बच्चियां, एक की मौत

सुरसंड : थाना क्षेत्र के हर्री गांव में गुरुवार को पोखर में स्नान करने के दौरान दो बच्ची डूब गयी. स्थानीय लोगों के प्रयास से हर्री निवासी विजय ठाकुर की पुत्री अंजली कुमारी को बचा लिया गया. लेकिन विकास ठाकुर की दस वर्षीया पुत्री आंचल कुमारी की मौत हो गयी. बताया गया है कि आंचल […]

विज्ञापन

सुरसंड : थाना क्षेत्र के हर्री गांव में गुरुवार को पोखर में स्नान करने के दौरान दो बच्ची डूब गयी. स्थानीय लोगों के प्रयास से हर्री निवासी विजय ठाकुर की पुत्री अंजली कुमारी को बचा लिया गया. लेकिन विकास ठाकुर की दस वर्षीया पुत्री आंचल कुमारी की मौत हो गयी. बताया गया है कि आंचल कुमारी अपनी सहेली अंजनी कुमारी के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी.

लेकिन दोनों बच्ची स्कूल न जाकर गांव के ही धोबियाही पोखर में स्नान करने चली गयी. स्नान के दौरान दोनों डूब गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों को पोखर से बाहर निकल कर इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने आंचल कुमारी को मृत घोषित कर दिया. घटना की बाबत मृतका के दादा विंदेश्वर ठाकुर ने थाने में आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन