मुखिया की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2017 12:56 AM
शिवहर : जिला मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ चून्नू सिंह के नेतृत्व में मुखिया के शिष्टमंडल ने डीएम राजकुमार से मुलाकात की. कहा कि मिर्जापुर धोबाही के मुखिया शत्रुघ्न दास को पुलिस ने साजिश के तहत गिरफ्तार किया है. जिसकी वे सभी निंदा करते है. मुखिया संघ ने पूरे मामले में […]
शिवहर : जिला मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ चून्नू सिंह के नेतृत्व में मुखिया के शिष्टमंडल ने डीएम राजकुमार से मुलाकात की. कहा कि मिर्जापुर धोबाही के मुखिया शत्रुघ्न दास को पुलिस ने साजिश के तहत गिरफ्तार किया है. जिसकी वे सभी निंदा करते है. मुखिया संघ ने पूरे मामले में एसपी के कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया. कहा मुखिया शत्रुघ्न दास निर्दोष है. उसे आरोप मुक्त किया जाय. कहा जब तक मुखिया को आरोप मुक्त नहीं किया जाता है.
तब तक पंचायत का विकास कार्य अवरुद्ध रहेगा. जिला पदाधिकारी से मिलने वाले मुखिया में मुखिया रंजीत कुमार सिंह, रामनाथ ठाकुर, गौरव कुमार सिंह,चंदन कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, मुखिया पति सुबोध कुमार राय शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










