ePaper

मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated at : 18 May 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

शिवहर : बुधवार को मौसम की मिजाज में हुई परिवर्तन और मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा. सड़कों पर जलजमाव की स्थिति कायम रहे. वाहनों का परिचालन भी प्रभावित रहा .जबकि वर्षा के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया. जगदीश नंदन सिंह द्वार से लेकर गर्ल्स हाई स्कूल तक सड़क पर करीब डेट […]

विज्ञापन

शिवहर : बुधवार को मौसम की मिजाज में हुई परिवर्तन और मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा. सड़कों पर जलजमाव की स्थिति कायम रहे. वाहनों का परिचालन भी प्रभावित रहा .जबकि वर्षा के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया.

जगदीश नंदन सिंह द्वार से लेकर गर्ल्स हाई स्कूल तक सड़क पर करीब डेट फीट जलजमाव की स्थिति कायम रही. जब की मुख्य पथ में एनएच 104 पथ पर भी जलजमाव से आवागमन प्रभावित रहा. जीरो माइल चौक से खादी भंडार तक की सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी है. जिस पर पैदल यात्री का भी चलना मुश्किल बना हुआ है.
ग्रामीणों की माने तो एनएच 104 पथ चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है .किंतु कार्य के धीमी गति के कारण कहीं सड़क का निर्माण कार्य नगर में भी पूरा नहीं किया जा सका है. जिसके कारण सड़क पर जगह-जगह जल जमाव की स्थिति कायम है .ग्रामीणों का कहना है कि नाली और सड़क के बीच मिट्टी भराई का कार्य नहीं किया गया है. जिसके कारण नाली व सड़क के बीच गड्ढ़ा सा बन गया है. जिसके कारण हल्की वर्षा में भी पानी व्यवसायियों के दुकानों तक में प्रवेश कर गया. जिससे लोगों का आक्रोश भी 104 के संवेदक के प्रति देखा गया.
नगर पंचायत वार्ड 3, शिवहर ब्लॉक रोड, गुदरी बाजार, पिपराही रोड में बस स्टैंड के पास समेत विभिन्न सड़कों पर जलजमाव की स्थिति कायम रही.समाहरणालय गेट से समाहरणालय के अंदर प्रवेश करने वाले पथ में भी जलजमाव की स्थिति कायम रही.इस दौरान नगर में लोग आवागमन की समस्या से जूझते नजर आये.एवं नगर पंचायत व प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते रहे.
हालांकि पिपराही मोड़ राजा स्वीट के पास नगर पंचायत के कर्मी नाली साफ कर जल निकासी की व्यवस्था करते देखे गये.ग्रामीणों का कहना है नगर में जल निकासी की समस्या सबसे बड़ी समस्या बन गयी है. नगर पंचायत कुंभकर्ण निद्रा में सोया हुआ है. जबकि एनएच 104 के संवेदक के कश्चप गति कार्यशैली के कारण आवागमन पर प्रभावित होकर रह गया है.
इस दौरान नगरवासी में यह चिंता भी देखी की गयी कि इसी तरह की स्थिति रही तो बरसात के दिनों में नगर के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. इधर माधोपुर अनंत से लेकर सुगिया कटसरी गांव तक, गुडहन्नी गांव के पास कनुआनी फुलकाहां पथ में जलजमाव की स्थिति कायम रही. कहतरवा गांव में भी जलजमाव व कीचड़ से आवागमन प्रभावित होते देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन