चार लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार
Updated at : 14 May 2017 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

सुरसंड : भारत-नेपाल सीमा के भिट्ठामोड़ एसएसबी चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने चार लाख सात हजार चार सौ रुपये भारतीय करेंसी के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार कर आयकर विभाग के हवाले कर दिया है. आयकर विभाग फिलहाल मामले की जांच कर रहीं है. गिरफ्तार युवक की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के महोत्तरी जिले […]
विज्ञापन
सुरसंड : भारत-नेपाल सीमा के भिट्ठामोड़ एसएसबी चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने चार लाख सात हजार चार सौ रुपये भारतीय करेंसी के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार कर आयकर विभाग के हवाले कर दिया है. आयकर विभाग फिलहाल मामले की जांच कर रहीं है.
गिरफ्तार युवक की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के महोत्तरी जिले के हलखोरी गांव निवासी वीर्योधन पांडेय के पुत्र रंजीत पांडेय के रूप में की गयी है. जवानों ने उसे उस वक्त दबोचा जब वह उक्त करेंसी को लेकर पैदल हीं बॉर्डर पार कर नेपाल जा रहा था.
एसएसबी के भिट्ठा कैंप इंचार्ज ताराचंद ने बताया की चे पोस्ट पर तैनात सुरेश कुमार, विक्टर तिजोरीया, बलराम राणा व संजय कुमार आदि जवानों द्वारा संदेह के आधार पर उक्त युवक के थैले की जांच की गयी. जिसमें उक्त नोट मिले.
बताते चले की 12 मार्च को भी एसएसबी के जवानों ने भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट के समीप एक साइकिल सवार परिहार थाना क्षेत्र के सहसराम गांव निवासी जीवछ नायक के पुत्र वीरेंद्र नायक को 20 लाख भारतीय करेंसी तथा 22 लाख नेपाली करेंसी लेकर बॉर्डर पार कर नेपाल में घुसने के दौरान गिरफ्तार किया था.
जब्त करेंसी व गिरफ्तार व्यक्ति को किया आयकर विभाग के हवाले, जांच जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




