विद्यालयों में बकरीद की छुट्टी 13 व 14 सितंबर को 12 को थी पहले घोषणा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2016 6:10 AM
विज्ञापन
शिवहर : डीएम राजकुमार के निर्देश के आलोक में बकरीद पर्व की छुट्टी 13 व 14 सितंबर को होगी. वहीं पूर्व घोषित छुट्टी 12 सितंबर को स्थगित कर दिया गया है. 12 सितंबर को सभी विद्यालय खुले रहेंगे. डीएम ने इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र निर्गत कर निर्देश दिया है. चिकित्सक के आवास […]
विज्ञापन
शिवहर : डीएम राजकुमार के निर्देश के आलोक में बकरीद पर्व की छुट्टी 13 व 14 सितंबर को होगी. वहीं पूर्व घोषित छुट्टी 12 सितंबर को स्थगित कर दिया गया है. 12 सितंबर को सभी विद्यालय खुले रहेंगे. डीएम ने इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र निर्गत कर निर्देश दिया है.
चिकित्सक के आवास भवन में ताला लगाने का निर्देश: शिवहर. डीएम राजकुमार ने सौ बेड अस्पताल के पिछे पूर्ण हो चूके चिकित्सकों के आवासीय भवन में ताला लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य समिति को दिया है. उक्त जानकारी राजद प्रवक्ता शिशिर कुमार के हवाले से दी गयी है.
कांवरियों ने अरेराज रवानगी को भरा जल: शिवहर. कांवरियों के जत्था ने अरेराज रवानगी को लेकर बागमती नदी के मोतनाजे घाट पर जल भरा.थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कांवरियों ने जल भर लिया है. वे 11 सितंबर की सुबह अरेराज के लिए रवाना हो जायेंगे. मालूम हो कि कांवरियों का जत्था प्रत्येक वर्ष मड़वा पर संकीर्तन करते हुए अरेराज के लिए रवाना होता है. जहां सोमेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










