तरियानी में तीन लाख की चोरी

तरियानीः थाना क्षेत्र के सुमहुति बाजार पर दुकान का ताला तोड़ कर अपराधियों ने तीन लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना का कारण पुराना रंजिश बताया जा रहा है. व्यवसायी की माने तो कुछ लोगों ने दुकान लूटने की धमकी भी दी थी. बताया गया कि गुरुवार की देर रात अपराधियों […]
तरियानीः थाना क्षेत्र के सुमहुति बाजार पर दुकान का ताला तोड़ कर अपराधियों ने तीन लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना का कारण पुराना रंजिश बताया जा रहा है.
व्यवसायी की माने तो कुछ लोगों ने दुकान लूटने की धमकी भी दी थी. बताया गया कि गुरुवार की देर रात अपराधियों ने जगदीशपुर कोठिया निवासी राजू सिंह के कपड़ा दुकान एवं उनके साला ललुआ गांव निवासी मुन्ना सिंह के श्रृंगार दुकान से कपड़ा व श्रृंगार सामग्री समेत तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली. अपराधियों ने दुकान का ताला काट कर घटना को अंजाम दिया.
इस बाबत दुकानदार राजू सिंह ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें सुमहुति गांव के प्रमोद राय व विनोद राय को आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बता दें कि 14 जनवरी 13 को भी उक्त दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




