अनावृष्टि से सूखने लगी फसल

Updated at : 29 Aug 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
अनावृष्टि से सूखने लगी फसल

शिवहर : अनावृष्टि के कारण जिले के खेतों में लगी धान की फंसले सूखने लगी है. जिसको लेकर किसान हलकान है. सरकारी सिंचाई सुविधा के आभाव में जिले के किसान आसमान की ओर टकटकी लगाकर देखते रहते हैं. किंतु विगत कई दिनों से वर्षा नहीं हो रही है. जिसके कारण सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो […]

विज्ञापन

शिवहर : अनावृष्टि के कारण जिले के खेतों में लगी धान की फंसले सूखने लगी है. जिसको लेकर किसान हलकान है. सरकारी सिंचाई सुविधा के आभाव में जिले के किसान आसमान की ओर टकटकी लगाकर देखते रहते हैं. किंतु विगत कई दिनों से वर्षा नहीं हो रही है. जिसके कारण सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

सामर्थवान लोग पंपिंग सेट से खेतों में पटवन कराकर किसी तरह फंसलों को बचाने में लगे हैं. किंतु 150 रूपये भाड़ा देकर पंपिंग सेट से पटवन कराकर खेती करने में असमर्थ किसानों की धान की फंसले मारी जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा डिजल अनुदान वितरण की कवायद जारी है. किंतु वह
उंट के मुंह में जीरा की तरह है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन